रॉबर्ट्सगंज: ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग में देरी पर सदर विधायक का सख्त रुख, कहा- ठेकेदारों की मिलीभगत से काम नहीं हो रहा
सोनभद्र में बारिश के दौरान खराब हुए ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में हो रही देरी को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई और जमकर फटकार लगाई है,लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बीजेपी के सदर विधायक भूपेश चौबे शनिवार शाम छपका पावर हाउस स्थित बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर रिपेयर वर्कशॉप पहुंचे और निरीक्षण किया।