पोड़ैयाहाट: मामूली बारिश में सरकंडा चौक पर जमा पानी से स्थानीय लोग परेशान, उपायुक्त गोड्डा से लगाई गुहार
मामूली बारिश में सरकंडा चौक पर जमा हुए पानी से स्थानीय लोग परेशान हो गए हैं।पानी की निकासी के लिए गुरुवार को उपायुक्त गोड्डा से गुहार लगाई गई है।कांग्रेस नेता सह समाज सेवी विकास सिंह ने बताया कि यह समस्या वर्षों से बनी हुई है। वर्तमान में यह क्षेत्र NHAI अधीन चला गया है जिसके कारण स्थानीय एजेंसियां इसमें काम नहीं कर सकती हैं।