Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

तमक नाला हादसा: लापता व्यक्ति की तलाश में तीसरे दिन भी जुटी संयुक्त रेस्क्यू टीमें!! ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमक नाला में तेज जलप्रवाह के कारण वैली ब्रिज बह जाने की घटना के बाद लापता व्यक्ति की खोजबीन के लिए तीसरे दिन भी संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी रहा। घटना के बाद से ही विभिन्न सुरक्षा एवं बचाव एजेंसियों द्वारा संभावित क्षेत्रों में लगातार तलाश की जा रही है। लापता व्यक्ति की खोज के लिए SDRF उत्तराखण्ड पुलिस, जिला प्रशासन, भारतीय सेना, ITBP, NDRF एवं BRO की टीमें संयुक्त रूप से अभियान में जुटी हुई हैं। टीमों द्वारा नदी के किनारों, जलधारा के आसपास के क्षेत्रों, नाले के बहाव क्षेत्र तथा अन्य संभावित स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से सर्चिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को SDRF जोशीमठ टीम ने इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल एवं आसपास के संभावित क्षेत्रों में व्यापक खोज अभियान चलाया। टीम द्वारा विषम परिस्थितियों के बीच उपलब्ध रेस्क्यू उपकरणों एवं तकनीकी कौशल का उपयोग करते हुए नदी तट तथा अन्य चिन्हित स्थानों को कवर किया गया। अत्यधिक जलप्रवाह, कठिन एवं दुर्गम भू-भाग तथा प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सभी एजेंसियों के रेस्क्यू कर्मियों द्वारा आपसी समन्वय एवं पूरी तत्परता के साथ अभियान को आगे बढ़ाया गया। हालांकि, आज की सर्चिंग के दौरान भी लापता व्यक्ति के संबंध में कोई महत्वपूर्ण सुराग अथवा जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी और अभियान का परिणाम शून्य रहा। लापता व्यक्ति की तलाश को लेकर संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। संभावित क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आगे भी सघन खोजबीन की जाएगी।

MORE NEWS

खड़गे के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का प्रदर्शन, हल्द्वानी एसएसपी का पुतला फूंका!!

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोके जाने के आरोपों के विरोध में रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारी के निलंबन की मांग उठाई और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन की ओर से रोका गया। इस दौरान हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को कार्यकर्ताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों में हस्तक्षेप बताया और इसे लेकर नाराजगी जताई।

इसी घटना के विरोध में रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता लक्ष्मण रावत, नरेंद्र बिष्ट, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आकाश कापरुवाण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी एसएसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संबंधित एसएसपी को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। यदि निलंबन की कार्रवाई नहीं होती है तो अधिकारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत है।

खड़गे के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर रुद्रप्रयाग में कांग्रेस का प्रदर्शन, हल्द्वानी एसएसपी का पुतला फूंका!! कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोके जाने के आरोपों के विरोध में रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारी के निलंबन की मांग उठाई और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन की ओर से रोका गया। इस दौरान हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को कार्यकर्ताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों में हस्तक्षेप बताया और इसे लेकर नाराजगी जताई। इसी घटना के विरोध में रुद्रप्रयाग में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता लक्ष्मण रावत, नरेंद्र बिष्ट, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आकाश कापरुवाण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी एसएसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि संबंधित एसएसपी को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। यदि निलंबन की कार्रवाई नहीं होती है तो अधिकारी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के विपरीत है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 12, 2026

श्री केदारनाथ धाम से आज बुधवार के संध्याकालीन आरती दर्शन कीजिए, हर हर महादेव जय श्री केदार 🌹👏🌹

श्री केदारनाथ धाम से आज बुधवार के संध्याकालीन आरती दर्शन कीजिए, हर हर महादेव जय श्री केदार 🌹👏🌹

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 12, 2026

रक्षाबंधन में लगेंगे स्टॉल,, रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने दी जानकारी!!

रक्षाबंधन में लगेंगे स्टॉल,, रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने दी जानकारी!!

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 12, 2026

बेलनी पुल के विरोध में उतरे स्थानीय लोग

🚨 बेलनी पुल कैंसल करो!🚨

रुद्रप्रयाग के बेलनी क्षेत्र में प्रस्तावित नए मोटर सेतु के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। व्यापारियों, भवन स्वामियों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और “बेलनी पुल कैंसल करो के नारे लगाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रस्तावित पुल निर्माण से 28 दुकानदारों के रोजगार और करीब 10 मकानों व उनकी संपत्तियों पर सीधा असर पड़ेगा। लोगों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर उनका रोजगार और घर प्रभावित नहीं होना चाहिए।

करीब 33 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 85.68 मीटर लंबे प्रस्तावित मोटर सेतु को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बेलनी से करीब 200 मीटर की दूरी पर अलकनंदा नदी पर नया पुल और सुरंग के जरिए बद्रीनाथ राजमार्ग से जोड़ने की व्यवस्था होने के बावजूद पुराने बेलनी पुल के स्थान पर नए पुल की जरूरत क्यों है?

हालांकि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनी गईं और परिसंपत्तियों व मुआवजे के पुनर्मूल्यांकन के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है।

⚠️ प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बेलनी पुल निर्माण का प्रस्ताव निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा और जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

#रुद्रप्रयाग #बेलनीपुल #बेलनीपुलकैंसलकरो #Rudraprayag #Uttarakhand #LocalNews #BreakingNews #BelniBridge

बेलनी पुल के विरोध में उतरे स्थानीय लोग 🚨 बेलनी पुल कैंसल करो!🚨 रुद्रप्रयाग के बेलनी क्षेत्र में प्रस्तावित नए मोटर सेतु के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। व्यापारियों, भवन स्वामियों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और “बेलनी पुल कैंसल करो के नारे लगाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रस्तावित पुल निर्माण से 28 दुकानदारों के रोजगार और करीब 10 मकानों व उनकी संपत्तियों पर सीधा असर पड़ेगा। लोगों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर उनका रोजगार और घर प्रभावित नहीं होना चाहिए। करीब 33 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 85.68 मीटर लंबे प्रस्तावित मोटर सेतु को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बेलनी से करीब 200 मीटर की दूरी पर अलकनंदा नदी पर नया पुल और सुरंग के जरिए बद्रीनाथ राजमार्ग से जोड़ने की व्यवस्था होने के बावजूद पुराने बेलनी पुल के स्थान पर नए पुल की जरूरत क्यों है? हालांकि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनी गईं और परिसंपत्तियों व मुआवजे के पुनर्मूल्यांकन के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। ⚠️ प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बेलनी पुल निर्माण का प्रस्ताव निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा और जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। #रुद्रप्रयाग #बेलनीपुल #बेलनीपुलकैंसलकरो #Rudraprayag #Uttarakhand #LocalNews #BreakingNews #BelniBridge

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 12, 2026