बेलनी पुल के विरोध में उतरे स्थानीय लोग
🚨 बेलनी पुल कैंसल करो!🚨
रुद्रप्रयाग के बेलनी क्षेत्र में प्रस्तावित नए मोटर सेतु के खिलाफ स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। व्यापारियों, भवन स्वामियों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और “बेलनी पुल कैंसल करो के नारे लगाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रस्तावित पुल निर्माण से 28 दुकानदारों के रोजगार और करीब 10 मकानों व उनकी संपत्तियों पर सीधा असर पड़ेगा। लोगों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर उनका रोजगार और घर प्रभावित नहीं होना चाहिए।
करीब 33 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 85.68 मीटर लंबे प्रस्तावित मोटर सेतु को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बेलनी से करीब 200 मीटर की दूरी पर अलकनंदा नदी पर नया पुल और सुरंग के जरिए बद्रीनाथ राजमार्ग से जोड़ने की व्यवस्था होने के बावजूद पुराने बेलनी पुल के स्थान पर नए पुल की जरूरत क्यों है?
हालांकि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनी गईं और परिसंपत्तियों व मुआवजे के पुनर्मूल्यांकन के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है।
⚠️ प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बेलनी पुल निर्माण का प्रस्ताव निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा और जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
#रुद्रप्रयाग #बेलनीपुल #बेलनीपुलकैंसलकरो #Rudraprayag #Uttarakhand #LocalNews #BreakingNews #BelniBridge