टीकमगढ़ जिले के कुंडिला थाना क्षेत्र के बार गांव से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता का आरोप है कि उनका बेटा पिछले एक माह से गायब है, लेकिन अब तक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी। पीड़ित पिता ने बताया कि वह लगातार कुंडिला थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक चक्कर काट रहे हैं,