राजपुर थाना क्षेत्र के सरेजा गांव में रविवार को एक वृद्ध महिला का शव सड़क किनारे चाट में मिला है। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल इसकी सूचना राजपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृत महिला की पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के कोचस गांव निवासी लाली कुंवर (65) के रूप में हुई है।