नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में कई अहम फैसले, नाले की सफाई और राजस्व वृद्धि पर विशेष जोर: हर वार्ड में खुलेगा आधुनिक पुस्तकालय, प्रस्ताव पारित, गांधी मैदान में लगेंगे स्मोक टॉवर
सात सरोवरों का सौंदर्यीकरण प्रारंभ, कामों को तेजी लाने का निर्देश
गया। गया नगर निगम सभागार में शनिवार को मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जबकि बैठक का संचालन समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया। इस बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण, राजस्व वृद्धि, विकास योजनाओं की प्रगति, पुस्तकालय निर्माण तथा सरोवरों के सौंदर्यीकरण जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के बाद कई निर्णय पारित हुआ। बैठक में लिए गए प्रस्तावों को सोमवार को आयोजित होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक में अंतिम स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।
बैठक में डिप्टी मेयर चिंता देवी, नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, मनोज कुमार, चुन्नु खान, सरिका कुमारी, उपेंद्र कुमार, विनोद कुमार यादव, तबस्सुम परवीन समेत अन्य सदस्य एवं अधिकारी मौजूद रहे।
मानसून से पहले नाला सफाई पूरी करने का निर्देश
बैठक में सबसे अधिक चर्चा शहर की नाला एवं नाली सफाई व्यवस्था को लेकर हुई। मेयर वीरेंद्र कुमार ने स्पष्ट कहा कि मानसून का आगमन निकट है, ऐसे में जलजमाव की समस्या से बचने के लिए सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई समय पर पूरी होना अत्यंत आवश्यक है।
#gayakepublic
#bodhgayakepublic.
#viralreelsシ
#viralreels
#NagarNigamGaya