केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत स्थापित पुरानी बाजार स्थित बंका केयर खाद्य प्रसंस्करण इकाई का सोमवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार ने निरीक्षण किया। 27 लाख रुपये की लागत से स्थापित इस इकाई में बेसन, सत्तू, आटा समेत विभिन्न खाद्य उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने उद्यमी कुंज बिहारी बंका के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सूक्ष्म उद्योग न केवल जिले के आर्थिक विकास को गति दे रहे हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित कर रहे हैं।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहें, बल्कि उद्योग स्थापित कर रोजगार देने वाले बनें। जिला प्रशासन उद्यमिता को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
#Jamui #PMFME #BankaCare #FoodProcessing #AtmanirbharBharat #StartupIndia #SelfEmployment #Entrepreneurship #VocalForLocal #JamuiNews #DistrictAdministration #FoodIndustry #BiharDevelopment #EmploymentGeneration #MakeInIndia
Jamui, Jamui | Jun 22, 2026