नावानगर: बिहार में नौकरशाही हावी, पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों में कटौती, सत्ता बदली पर फ्लेवर वही: पूर्व विधायक
नावानगर में रविवार की दोपहर 1 बजे इंडिया महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव के लिए समर्थित उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह ने की।