लखीसराय: लखीसराय जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती में पुलिस बल की हुई जांच
गुरुवार पूर्वाह्न 11:30 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त से जानकारी के अनुसार बुधवार एवं गुरुवार के बीच रात्रि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन गश्ती अभियान चलाया गया.इस दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारी ने भ्रमणशील रहकर गश्ती, ऑडी तथा डायल 112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच की. उनकी उपस्थिति एवं सतर्कता की जांच हुई.