समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 13 नवंबर 2026
छठ महापर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार में तेजी लाने का निर्देश
आज दिनांक 13 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा योजना के तहत जिले में अब तक हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों से अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई।
जिला पदाधिकारी ने छठ महापर्व के अवसर पर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न माध्यमों से आमजनों को योजना के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देकर अधिकाधिक परिवारों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाए।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जन-जागरूकता गतिविधियों में तेजी लाने तथा योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary Energy Department Energy Department, Bihar जिला प्रशासन बक्सर #bihar #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary
Buxar, Bihar | Nov 13, 2026