आबू रोड: आबूरोंड रीको पुलिस ने अवैध शराब पर की कार्रवाई, ट्रक से 190 कार्टून अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
आबूरोड मे जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रीको थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 190 कार्टून जब्त किए हैं। पुलिस ने शराब से भरे मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।