चम्पावत: जिला योजना की समीक्षा बैठक का 7 अगस्त को जिला कार्यालय सभागार में डीएम की अध्यक्षता में होगा आयोजन
जिला योजना वर्ष 2024- 25 में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय धनराशि की प्रगति समीक्षा व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में आगामी 7 अगस्त 2024 को अपराह्न 3:00 बजे जिला कार्यालय सभागार में आहूत की जायेगी। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने दी।