खानपुर: खानपुर क्षेत्र के भीमसागर बाँध में लगातार हो रही पानी की आवक, बाँध भराव क्षमता से मात्र तीन फीट खाली
खानपुर क्षेत्र के भीमसागर बाँध में लगातार हो रही बारिश के कारण पानी की आवक हो रही है बाँधअपनी भराव क्षमता से मात्र 3 फिट खाली है। भीमसागर बाँध के अभियंता आकाश मेहरा ने शनिवार को शाम 4:00 बजे के लगभग बताया कि बंद का जलस्तर 1009 फीट तक पहुंच गया है बाँध में 77. 21% पानी का भराव है बाँध में 288.12 क्यूसेक पानी की आवक हुई है। बाँध मात्र तीन फिट खाली है ।