बैराड़: पार्वती नदी उफान पर, कई मार्ग हुए बंद; प्रशासन ने बेरिकेडिंग कर पुलिस-कोटवार तैनात किए
बैराड़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत पार्वती नदी रविवार शाम करीब 6 बजे उफान पर आ गयी है जिसके चलते बैराड़ क्षेत्र से कई गाव का संपर्क टूट गया है। जहा पार्वती नदी उफान पर आने के बाद रायपुर-पटेवरी, झिरी-भौराना,बैराड़-टौरिया, बैराड़-बरोद,डावरपुरा-हर्रई मार्गो पर बने रपटा-पुल ओवरफ्लो हो गए है जिसके चलते तहसीलदार बैराड़ द्रगपाल सिंह बैश सहित पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुँचे।