उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र में प्रेम व उत्साह के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार
उधवा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे प्रेम व उत्साह के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। सुबह से ही चौक-चौराहों में मिठाई दुकानों और राखी स्टॉलों पर चहल-पहल दिखाई दी। रंग-बिरंगी राखियों, सुगंधित फूलों और मिठाइयों ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों के हाथों पर प्रेम और विश्वास की डोर बांधी।