हरिद्वार: पथरी थाना पुलिस ने फेरूपुर गांव के पास से एक चरस तस्कर को किया गिरफ्तार, 138.13 ग्राम चरस की बरामद
हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस ने आज फेरूपुर गांव के पास से एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपों का नाम अरविंद है जिसके कब्जे से पुलिस ने 138.13 ग्राम चरस भी बरामद की है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।