हरिद्वार: नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने दिया धरना
नई पेंशन स्कीम के विरोध में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की हरिद्वार इकाई की भूख हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। इस मौके पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े रेलवे कर्मचारियों ने भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रखी। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष अजय तोमर ने बताया कि अगर केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू नहीं की तो पूरे देश में चक्का जाम किया जाएगा।