हरिद्वार: शांतरशाह पुलिस चौकी में ₹30 हजार की रिश्वत लेने वाले PRD जवान को विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार, दारोगा फरार
बहादराबाद की शांतरशाह पुलिस चौकी में विजिलेंस की टीम ने छापा मारा है। विजिलेंस की टीम ने एक मुकदमे में गंभीर धाराओं का भय दिखाने वाले दारोगा पंकज कुमार और पीआरडी जवान सुरेंद्र कुमार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ₹30 हजार की रिश्वत लेने वाले पीआरडी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दारोगा मौके से फरार हो गया। थाना बहादराबाद में दारोगा व पीआरडी जवान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में ₹20 हजार पीड़ित से पहले ही ले लिए गए थे।