हरिद्वार: लेटरल एंट्री के माध्यम से चयनित अधिकारियों की टीम पहुंची हरिद्वार, डाम कोठी पर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल के साथ की बैठक
दिल्ली के भारतीय लोक प्रशासन संस्थान द्वारा लेटरल एंट्री के माध्यम से चयनित अधिकारियों की टीम आज हरिद्वार पहुंची। हरिद्वार स्थित डाम कोठी पर उन्होंने हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के साथ बैठक की है। आपको बता दें कि हरिद्वार देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है, इसी को लेकर हरिद्वार भ्रमण पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने जिलाधिकारी के साथ बैठक की है।