अमरिया: अमरिया क्षेत्र के ईंट भट्टों की लापरवाही से सड़क पर कीचड़, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल
अमरिया क्षेत्र में धुंधरी नहर पुल से घेरा शरीफ को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। हल्की बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है, जिससे बाइक सवार लगातार फिसलकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आसपास चल रहे ईंट भट्टों के ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर मिट्टी गिरा रहे हैं, जिसके कारण पूरी सड़क कीचड़ से भर गई है।