प्रतापगढ़: प्रयागराज अयोध्या हाईवे पर चवर गांव के पास बोलेरो और ट्रैक्टर में हुई टक्कर, 6 लोग हुए घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के चवर गांव के समीप रविवार की रात लगभग 9:30 बजे बोलेरो और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बोलेरो बुरी तरह से छछतिग्रस्त हो गई है। आसपास जुटी भारी भीड़ सभी घायलों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा है। जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।