निवाई: 9 सितंबर को होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर आर ए सी और राजस्थान पुलिस के जवानों ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
Niwai, Tonk | Sep 8, 2026 9 सितंबर बुधवार को नगर पालिका निकाय चुनाव को लेकर निवाई पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में आरएसी पुलिस व राजस्थान पुलिस के जवानों ने मंगलवार की सुबह 11:30 बजे शहर के मुख्य मार्ग में कॉलोनी में फ्लैग मार्च निकाला। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। तुरंत सभी जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला