नारासन: जैनपुर झंझेडी में नकाबपोश दबंगों ने क्लीनिक में घुसकर संचालक पर लाठी-डंडों से किया हमला, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर झंझेडी में कुछ नकाबपोश दबंगों ने गुफरान नाम के क्लीनिक संचालक के क्लीनिक में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया है। इस हमले में गुफरान घायल हो गया है। गुफरान ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई है। क्लीनिक में घुसकर हमला करने की एक घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका एक वीडियो आज वायरल हो गया है।