नारासन: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को भगाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक उनकी पुत्री को भगाकर ले गया है। व्यक्ति का आरोप है कि युवक का सहयोग तीन अन्य लोगों ने भी किया है। बताया गया कि उन्होंने अपनी पुत्री की सभी जगह पर तलाश कर ली है। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।