नारासन: इकबालपुर में स्थित इकबालपुर शुगर मिल पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती, वसूली न होने पर 77 बीघा भूमि की गई कुर्क
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के इकबालपुर में इकबालपुर शुगर मिल पर लंबे समय से किसानों का करोड़ों रुपया बकाया चल रहा है। साथ ही सरकार का टैक्स भी शुगर मिल नहीं दे पाई है। प्रशासन के द्वारा कई बार वसूली का प्रयास किया गया है। लेकिन वसूली नहीं हो पाई है। जिसके बाद आज प्रशासन ने शुगर मिल पर सख्ती दिखाई है। जिसके चलते इकबालपुर शुगर मिल की 77 बीघा भूमि कुर्क कर ली गई है।