नारासन: जैनपुर झंझेड़ी गांव में क्लीनिक में घुसकर संचालक के साथ कुछ युवकों ने की मारपीट, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर झंझेडी गांव में लंढोरा निवासी गुफरान नाम की एक व्यक्ति का क्लीनिक है। आज गुफरान अपने क्लीनिक में बैठा था। इसी दौरान कुछ युवकों के द्वारा क्लीनिक में घुसकर गुफरान पर लाठी डंडों से हमला कर दिया गया है। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए है। इस हमले में गुफरान घायल हो गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।