*TheSaharanpurVoice/News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾भारी बारिश से कब्रिस्तान में जलभराव, कई कब्रें क्षतिग्रस्त बाहर आए शवों को सम्मानपूर्वक कराया गया पुनः दफन!!*
*👉🏾👉🏾गागलहेड़ी पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता, धार्मिक भावनाओं का सम्मान रखते हुए स्थिति संभाली कानून व्यवस्था सामान्य!!*
*गागलहेड़ी/सहारनपुर*
_लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सय्यद माजरा स्थित हाईवे किनारे बने कब्रिस्तान में भारी जलभराव हो गया। पानी भरने से कई कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके कारण कुछ दफनाए गए शव बाहर आ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया!!सूचना मिलते ही गागलहेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में सामने आया कि अत्यधिक बारिश एवं जलभराव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है!!पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान रखते हुए सभी शवों को सुरक्षित स्थान पर पुनः दफनवा दिया!!ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे किनारे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कब्रिस्तान में पानी भर गया! उन्होंने प्रशासन से स्थायी जलनिकासी व्यवस्था और कब्रिस्तान की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो!!क्षेत्राधिकारी सदर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई है तथा वर्तमान में क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है!! #Saharanpur #Gagalhedi #SayyadMajra #BreakingNews #HeavyRain #RainAlert #Waterlogging #Graveyard #News7 #TheSaharanpurVoice #UttarPradesh #Police #Monsoon2026 #SaharanpurNews #ViralVideo #LocalNews #GroundReport #PublicSafety #IndiaNews #WeatherUpdate