चकिया में ‘आंगन मिलन’ का आयोजन, सेवा-सम्मान और स्नेह का दिखा संगम
मोतिहारी के चकिया से सामने आई तस्वीरें सिर्फ एक कार्यक्रम की नहीं, बल्कि सेवा, सम्मान और स्नेह के उस भाव की हैं, जो समाज की मजबूत नींव तैयार करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत चकिया में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम। जहां आंगनवाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, माताओं और बच्चों के साथ संवाद के जरिए जनसेवा का संदेश दिया गया।।।।।।।।।।।।।।
#आंगनमिलन
#सेवासंकल्पअभियान
#चकिया
#पिपराविधानसभा
#मोतिहारी