देश भर में चुनाव आयोग के खिलाफ छिड़ी जंग के बीच मोतिहारीं मे कांग्रेसियों का हल्लाबोल
जिला समाहरणालय के समक्ष कांग्रेस का एक दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन तथा राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन।
आक्रोशित कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेह कुमार ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कमिटी साह का समाहरणालय गेट पर किया पुतला दहन
जमकर लगाए ज्ञानेश कुमार व भाजपा विरोधी नारे
देश भर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर छिड़ी जंग अब आक्रामक रुख अखितयार करती जा रही है और विपक्षी पार्टियां इसके खिलाफ में लगातार हमलावर हो रहे है ।इसी कड़ी में आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मनमानी, वोट चोरी और फॉर्म-6 के काले कानून के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मोतिहारी, समाहरणालय के समक्ष कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना और बिरोध प्रदर्शन व पुतला दहन का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की वही गृह मंत्री अमित शाह ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया और उनके खिलाफ जमकर आक्रोश ब्यक्त किया गया।।।।।।।।।,।।।।
#मोतिहारी
#कांग्रेसविरोधप्रदर्शन
#चुनावआयोग
#ज्ञानेशकुमार
#Today24CrimeNews