आज दिनांक 28.09.2026 को समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत स्पॉन्सरशिप एंड फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी (SFCAC) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर से जुड़े मामलों की समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया। समिति द्वारा पात्र बच्चों के सर्वोत्तम हित, संरक्षण एवं समुचित देखभाल को ध्यान में रखते हुए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। बैठक में संबंधित पदाधिकारी, समिति के सदस्य, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं विशेष दत्तकग्रहण संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 28, 2026