चित्रकूट में बोलेरो वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा अमावस्या एवं दर्शन-परिक्रमा के दौरान पार्किंग में खड़े वाहनों को बनाते थे निशाना अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
चित्रकूट में अमावस्या एवं दर्शन-परिक्रमा के दौरान पार्किंग एवं सड़क किनारे खड़े बोलेरो वाहनों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का थाना चित्रकूट पुलिस ने खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पूर्व से 05 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है । आरोपी से पूछताछ में वाहन चोरी की दो वारदातों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर चोरी में प्रयुक्त पुरानी चाबियों की बरामदगी कर कार्यवाही की गई ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई।