निरीक्षण के अगले ही दिन प्रवेश द्वार पर आग, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
मैहर। इंडियन कॉफी हाउस के सामने स्थित प्रवेश द्वार का नगर पालिका अध्यक्ष पति संतोष सोनी द्वारा कल निरीक्षण किए जाने की बात सामने आई थी। लेकिन इसके अगले ही दिन इसी प्रवेश द्वार के ऊपर आग लगने की घटना सामने आने से नगर पालिका की कार्यप्रणाली और निरीक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब नगर पालिका अध्यक्ष पति मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे थे, तो आखिर निरीक्षण किस आधार पर किया गया था और क्या-क्या व्यवस्थाएं जांची गई थीं यदि निरीक्षण के बावजूद अगले ही दिन आग लगने जैसी घटना सामने आ रही है, तो यह जिम्मेदार अधिकारियों और निरीक्षण प्रक्रिया की गंभीरता पर सवाल खड़ा करता है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए यह भी सवाल उठाया है कि कहीं विकास और रखरखाव के नाम पर जिम्मेदारों की निगरानी महज औपचारिकता बनकर तो नहीं रह गई फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
*सवाल यह है—कल निरीक्षण हुआ तो आज आग कैसे लगी*