चित्रकूट में मंदाकिनी नदी फिर उफान पर, पहाड़ी क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश के बाद फिर बाढ़ के आसार।
चित्रकूट के पहाड़ो मे रात्रि से हो रही बारिश के चलते मंदाकनी नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है,मंदाकनी नदी के रामघाट की दुकाने पानी से डूब गई है,बारिश होने से मंदाकनी नदी मे सावन के महीने मे 7वी बार बाढ़ आई है, सभी दुकानदार दुकाने बंद कर सुरक्षित स्थानों मे पहुंच गये है , जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है, रामघाट जाने से सभी श्रद्धांलाओ और आम लोगो को रोक दिया गया है, पिछली बार को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है, पिछली बारिश मे मंदाकनी नदी का पानी राम घाट के आस पास के मठ मंदिरो और रिहायसी इलाको देखते देखते पहुंच गया था, पानी बढ़ने से आनन फानन मे नावो द्वारा मठ मंदिरो के साधु संतो और श्रद्धांलाओ को बाहर सुरक्षित स्थानों मे पहुंचाया गया था, अभी भी मंदाकनी नदी का जल स्तर बढ़ता जा रही है, फिलहाल अभी बारिश रुकी हुई है, सुरक्षा व्यवस्था की दृस्टि से पुलिस बल को तैनात किया गया है,
#chitrakoot #chitrakootdham #chitrakootexpress #ramghat