तमकुही राज: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की हीरक जयंती पर वैष्णवी महिला महाविद्यालय रामपुर राजा में कार्यक्रम आयोजित
दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के हीरक जयंती समारोह के लिए वैष्णवी महिला महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित त्रिदिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा खेलकूद, काव्यपाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।