लालगंज: लहंगपुर क्षेत्र में बारिश और तेज हवाओं से बिजली गुल, बिजली लाइनों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित
पिछले दिनों से तेज हवाओं व बारिश के चलते विद्युत उपकेंद्र लहंगपुर से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। शुक्रवार शाम 4:00 बजे तक जेई रामकेश पटेल व यूपीपीसीएल जेई के सर्वेश दुबे 33000 लाइन में छू रहे पेड़ों की टहनियों को कटवाने में लगे हुए हैं। क्षेत्र के लोग न केवल बारिश के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर है। बल्कि पानी पीने के लिए भी परेशान हैं।