मौजमाबाद: खो नागोरियन इलाके में हाजी मोहम्मद जाकिर ने हिंदू युवक का हिंदू रीति रिवाज से किया दाह संस्कार
खो नागोरियान इलाके में रहने वाले हाजी मोहम्मद जाकिर ने सांप्रदायिक सौहार्द की बड़ी मिसाल पेश की है। एक हिंदू युवक बलदेव की मौत तबीयत खराब होने से हो गई थी।जैसे ही बलदेव की मृत्यु की खबर हाजी जाकिर को मिली वैसे ही जाकिर अपने दोस्तों के साथ मृतक बलदेव का अंतिम संस्कार करने के लिए उनके घर पहुंच गए। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार ही बलदेव का अंतिम संस्कार किया।