सांगानेर: देहरा किशोरपुरा में बिना लाइसेंस सजनी गोल्ड नाम से मेहंदी कोन बनाने वाली फैक्ट्री पर की गई कार्रवाई, जब्त किया गया सामान
कमिश्नर एफडीए और औषधि नियंत्रक राजाराम शर्मा के निर्देशानुसार जयपुर टीम ने बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध सजनी दुल्हन मेहंदी को सजनी गोल्ड मेहंदी कोन के नाम से बिना लाइसेंस के निर्माण की शिकायत पर कार्रवाई की।शिकायत मिलने पर औषधि विभाग की टीम सजी देहरा किशोरपुरा पहुंची।वहाँ पहुंचने पर पाया गया कि मोहम्मद यूसुफ नामक व्यक्ति बिना लाइसेंस फैक्ट्री चला रहा था।