भैंसदेही: सिताढाना गांव में ग्रामीणों की मांग पर पंचायत ने कीचड़ से भरी सड़क पर डलवाया मुरम, आवागमन हुआ सुगम
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत धामनगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिताढाना पहुंच मार्ग किचड़ में तब्दील हो गया था। स्कूल के छात्रों और ग्रामीणों को कठीनाईयो का सामना करना पड़ रहा था वही ग्रामीणों की मांग पर सरपंच सुनिल उईक ने तत्काल संज्ञान लेकर रोड़ पर मुरम डलवाया जिससे अब बच्चों को किचड़ से राहत मिलेगी तो ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा।