नरवल: सरसौल ओवर ब्रिज, प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कंटेनर ने रॉन्ग साइड से बाइक में मारी टक्कर, मां और बेटे की हुई मौत
सोमवार सुबह 8 बजे चालक ने प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर 5 किमी तक कंटेनर को रॉन्ग साइड में दौड़ाया। कंटेनर में तीन सवारियां बैठी थीं। तीनों बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे। दो सवारियां चलती कंटेनर से कूद गईं। तभी कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने सोमवार 2 बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया गया है