तीन दिनों से लगातार हो रही है बारिश के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कार्यक्रम जैसे था वैसे ही होगा। टेंट पंडाल में कुछ कमी बेसी रह जाय नय कह सकते हैं लेकिन खाने पीने और कार्यक्रम में कोई दिक्कत नहीं होगी। जितना कलाकार हैं वो सब आवेंगे। पानी पड़ते देखा तो सब मोबाइल में डाल दिया था कि घोड़ा रेस नय होगा, दिक्कत होगा, लेकिन जब चेक करवाए तो थोड़ा बहुत वो ठीक हो जाएगा। इस लिए घोड़ा रेस भी होगा। जेतना हमको जानते हैं वो सब आइए। कोई दिक्कत नहीं होगा। जो भी यहाँ आवेंगे सबका स्वागत है।
Barh, Patna | Nov 22, 2026