सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वालों पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
शिवपुरी। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाकर आमजन को भयभीत करने वाले 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने एवं आमजन को परेशान करने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
P.NEWZ INDIA | पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
#Shivpuri #KotwaliPolice #PoliceAction #LawAndOrder #PNEWZINDIA