करैरा रेंजर लक्ष्मण मीणा की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा
करैरा। अवैध लकड़ी के परिवहन के खिलाफ करैरा वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दिनारा-पिछोर मार्ग पर डामरौन के पास एक ट्रक को पकड़कर जब्त किया है। वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही करैरा रेंजर लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रक में लकड़ी का परिवहन पाया गया, जिसके बाद वन विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पकड़ा गया ट्रक हरियाणा पासिंग का बताया जा रहा है।
कार्रवाई के दौरान रेंजर लक्ष्मण मीणा के साथ डिप्टी रेंजर कुलदीप गौर सहित वन विभाग की टीम मौजूद रही। विभाग द्वारा जब्त लकड़ी के स्रोत, परिवहन से संबंधित दस्तावेजों और अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।
वन विभाग ने मामले में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
P.NEWZ INDIA | पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
सच के साथ हर कदम
Karera, Shivpuri | Sep 19, 2026