कागजों में विकास, जमीन पर दलदल तेलियानी में जलभराव से बदहाल जनजीवन
#टड़ियावां, हरदोई: विकास खंड की ग्राम सभा फुकहा के मजरा तेलियानी में विकास के दावे हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहे हैं। गांव के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। न तो यहां पक्की सड़क है और न ही जल निकासी के लिए नालियों की कोई व्यवस्था। बरसात के मौसम में हालात और बदतर हो जाते हैं। जगह-जगह जलभराव और कीचड़ के चलते गांव की गलियां दलदल में तब्दील हो जाती हैं, जिससे लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य सिर्फ कागजों में दिखाए जा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग है।.ग्रामीणों ने प्रशासन से भी मांग की है कि गांव मे जल्द पक्की सड़क, नाली और नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता/द टेलीकास्ट न्यूज
Hardoi, Hardoi | Jun 30, 2026