कुशलगढ़: कुशलगढ़ में 47 रक्तवीरों ने पेश की मानवता की मिसाल, रक्तदान के बदले हेलमेट और प्रशस्ति पत्र से हुआ सम्मान
सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में रोटरी क्लब, एचडीएफसी बैंक एवं सिद्धिविनायक अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 47 यूनिट रक्तदान किया। रक्त संग्रहण में संजीवनी ब्लड बैंक ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में डॉक्टर प्रकाश नायक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष