नबीनगर: पिछुलिया गांव में भरभराकर गिरा खपरैलनुमा मिट्टी का घर, बाल-बाल बचे लोग
मदनपुर प्रखंड के दक्षिण उमगा पंचायत के पिछुलिया गांव में बारिश के कारण महेश महतो का खपरैलनुमा मिट्टी का घर शनिवार को भरभरा कर गिर गया. अचानक घर के गिरने से दीवार के मलबे में घरेलू सामान दब गए. हालांकि इस दौरान परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए. सूचना पर पहुंचे पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव ने कहा कि परिवार बेहद गरीब है. उन्होंने बीडीओ से आवास उपलब्ध कराने की मांग की