नबीनगर: ददपि गांव के पास केशहर नदी के कैनाल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
मदनपुर थाना क्षेत्र के ददपि गांव के पास केशहर नदी के कैनाल में गुरुवार को एक 48 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. गुरुवार को कुछ लोगों ने कैनाल में शव तैरता हुआ देखा. सूचना पर थाना के अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से कैनाल से शव को निकाला गया. पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है.