नबीनगर: मुजफ्फरपुर जिले के कर्मवारी गांव से पुलिस ने युवती को अपहरण करने के मामले में नामजद आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
कुछ माह पहले युवती को अपहरण करने के मामले में माली थाना की पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के कर्मवारी गांव से नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. युवती को बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार की अपराह्न 4 बजे दी.