सरीला: जरिया थाना के गोहांड में युवक ने दबंग पिता-पुत्र पर लगाया मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा हुआ दर्ज
हमीरपुर जनपद में जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड के निवासी एक युवक ने गोहांड के दबंग पिता पुत्र पर गाली गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति ने जरिया थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।