वारासिवनी: प्रदीप जायसवाल का भूमि पूजन की राजनीति पर तंज, बोले- मेरे कामों पर ठप्पा लगाने से विकास नहीं होता
पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने छह गांवों के दीपावली मिलन कार्यक्रमों में वर्तमान जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल के कार्यों का भूमि पूजन कर श्रेय लेने से विकास नहीं होता, अपने काम भी दिखाइए। छह बड़े पुलों के निर्माण का उल्लेख करते हुए उन्होंने साकड़ी सड़क में देरी और तीन साल पुराने राजनीतिक घटनाक्रम को क्षेत्र के विकास से जोड़कर सवाल